कतर में मौत की सजायाफ्ता भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों के परिवार से मिले विदेश मंत्री

कार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास जारी रखेगी

कतर में मौत की सजायाफ्ता भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों के परिवार से मिले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कतर में मौत की सजा पाये आठ भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी रिहाई के लिए हरसंभव  प्रयास करना जारी रखेगी।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कतर में मौत की सजा पाये आठ भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास करना जारी रखेगी।

डॉ जयशंकर ने कहा कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता दे रही है तथा उनके परिवारों की चिंताओं और दर्द में सहभागी है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संबंध में पीड़ितों के परिवारों के साथ निकटता से समन्वय करुंगा।

गौरतलब है कि कतर की अदालत ने पिछले सप्ताह भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई है, जो एक निजी कंपनी दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे। यह कंपनी कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और संबंधित सेवाएं प्रदान करती थी। भारतीय नागरिकों को कतर की खुफिया एजेंसी ने अगस्त 2022 में कथित तौर पर इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन उनके खिलाफ आरोपों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।

Read More लचर सिस्टम के फेर में अटका 20 करोड़ की लागत से बना सैटेलाइट अस्पताल : करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका हॉस्पिटल, अब विभागीय लेटलतीफी का हो रहा शिकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान