उत्तर प्रदेश में हादसा : कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले; मौत

कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई

उत्तर प्रदेश में हादसा : कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले; मौत

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले में बुधवार सुबह दिल्ली बदायूं हाईवे पर एक कार में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य की जलकर मृत्यु हो गई

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले में बुधवार सुबह दिल्ली बदायूं हाईवे पर एक कार में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य की जलकर मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चमनपुरा निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य स्विफ्ट कार द्वारा दिल्ली के मालवीय नगर के लिए रवाना हुए थे कि करीब साढ़े 5 बजे जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में ग्राम जानीपुर चंदौस तिराहे के पास चालक को संभवत: झपकी आ गई और कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। पलटने के तुरंत बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोग की जलकर मृत्यु हो गई। एक महिला को राहगीरों ने जिंदा बचा लिया जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिंदा बची महिला गुलनाज (28) पुत्री तनवीर को को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया गया है। हादसे में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों ने बताया कि हाईवे पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान कार पुलिया से टकराई थी। मृतकों मे एक दिल्ली में एसी इंजीनियर था जबकि अन्य लोग दिल्ली साकेत में जींस की सिलाई के कारीगर थे।

मृतकों में जुबैर (30), उनकी पत्नी मोमिना(24),पुत्र जुनैल(02),तनबीज(26) और उनकी पत्नी निदा (21) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सभी लोग ईद उलअधा का त्योहार मनाने के घर आए थे और आज दिल्ली काम करने के लिए लौट रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग