पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

वह 88 वर्ष के थे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन
उन्होंने कलकत्ता और मद्रास में खेले गये टेस्ट मैचों में क्रमशः आठ और 10 विकेट लिये, जिसकी मदद से भारत पांच मैचों की शृंखला में 2-0 की जीत दर्ज कर सका था।

नई दिल्ली। दर्शकों की मांग पर छक्के जड़ने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को उम्रजनित बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ गुजरात के जामनगर में रह रहे थे। दुर्रानी के परिवार के करीबी सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की। अफगानिस्तान में जन्मे पश्तून मूल के दुर्रानी ने 29 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 75 विकेट लिये। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 1202 रन भी बनाये, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन था। उन्होंने 50 पारियों के टेस्ट करियर में सात अर्द्धशतक भी जड़े थे।

दुर्रानी का सबसे यादगार प्रदर्शन 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गयी घरेलू टेस्ट शृंखला में आया था। उन्होंने कलकत्ता और मद्रास में खेले गये टेस्ट मैचों में क्रमशः आठ और 10 विकेट लिये, जिसकी मदद से भारत पांच मैचों की शृंखला में 2-0 की जीत दर्ज कर सका था। इस जीत के एक दशक बाद दुर्रानी ने 1971 में वेस्ट इंडीज में भारत की ऐतिहासिक जीत में भी अहम भूमिका निभाई। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गये टेस्ट मैच में दुर्रानी ने क्लीव लॉयड और सर गार्फील्ड सोबर्स के बहुमूल्य विकेट चटकाये। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता और पांच मैचों की शृंखला 1-0 से अपने नाम करते हुए वेस्ट इंडीज में पहली टेस्ट सीरीज जीती। अपने खुशमिजाजी स्वभाव के लिए जाने जाने वाले क्रिकेटर ने क्रिकेट का किला फतह करने के बाद बॉलीवुड में भी हाथ आज़माया था। दुर्रानी 1973 में परवीन बॉबी के साथ 'चरित्र' में काम करने के अलावा 'एक मासूम' (1969) में भी नज़र आये थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन