तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के. कविता को ईडी ने लिया हिरासत में, दिल्ली आबकारी नीति मामले में लिया हिरासत में

अधिकारियों ने इससे पहले कविता के निवास पर तलाशी ली थी

तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी के. कविता को ईडी ने लिया हिरासत में, दिल्ली आबकारी नीति मामले में लिया हिरासत में

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले के आरोप से जुड़ी जांच के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री एवं बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के कविता को उनके बंजारा हिल्स स्थित निवास से हिरासत में ले लिया।

हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले के आरोप से जुड़ी जांच के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पुत्री एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के कविता को उनके बंजारा हिल्स स्थित निवास से हिरासत में ले लिया।

एजेंसी के अधिकारियों ने इससे पहले कविता के निवास पर तलाशी ली थी। 

सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारी कविता को पूछताछ के लिए अपने मुख्यालय दिल्ली ले जा सकते हैं और वहां उन्हें बाकायदा गिरफ्तार किया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी के आठ अधिकारियों का दल दिन में बंजारा हिल्स स्थित कविता के निवास पर पहुंचा था। इसमें दो महिला अधिकारी भी थीं। उन्होंने तलाशी के दौरान लोगों के आवास में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी थी और घर के अंदर रहने वाले सभी लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिये थे। 

Read More शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 83,817 और निफ्टी 25,776 अंक पर बंद

बताया जा रहा है कि ईडी की तलाशी के दौरान घर में कविता और उनके पति अनिल दोनों मौजूद थे। 

Read More ओडिशा पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी: माओवादी कमांडर सुखराम मरकाम ने किया आत्मसमर्पण, 25 लाख का ईनाम था घोषित

इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बीआरएस के विधि प्रकोष्ठ के महासचिव सोमा भारत ने कविता से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ईडी के अधिकारियों ने उन्हें घर में जाने की छूट नहीं दी। 

Read More दक्षिण अफ्रीका में फायरिंग में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत : बस में कर रहे थे यात्रा, संदिग्धों के समूह ने घात लगाकर किया हमला

गौरतलब है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और कई अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिये कई नोटिस भेजे हैं लेकिन वह अब तक ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए हैं। ईडी आपराधिक तरीके से कमाये गये धन को वैध बनाने से जुड़े मामलों की जांच करता है। उसने इस मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा शुरू की गयी जांच के बाद हस्तक्षेप किया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त