जर्मनी में Gen Z का आंदोलन हिंसक, पेट्रोल बम और लूटपाट के बीच गृह मंत्री ने प्रवासियों पर फोड़ा ठीकरा

पुलिस ने वॉटर कैनन से उपद्रवियों को खदेड़ा

जर्मनी में Gen Z का आंदोलन हिंसक, पेट्रोल बम और लूटपाट के बीच गृह मंत्री ने प्रवासियों पर फोड़ा ठीकरा
जर्मनी में महंगाई और बजट कटौती के विरोध में 'GenZ regelt!' समूह के देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान भारी हिंसा और लूटपाट हुई। फ्रैंकफर्ट, बर्लिन और कोलोन में नकाबपोशों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और पेट्रोल बम फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने वॉटर कैनन चलाए। गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

बर्लिन। जर्मनी में युवाओं के नेतृत्व में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में हिंसा और लूटपाट की घटनाएं सामने आईं। शनिवार को 'GenZ regelt!' समूह के आह्वान पर हजारों युवाओं ने महंगाई, शिक्षा बजट में बढ़ोतरी और सरकारी खर्चों में कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। फ्रैंकफर्ट में नकाबपोश उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की, जबकि बर्लिन, कोलोन और हैम्बर्ग में भी झड़पें हुईं। कुछ स्थानों पर पेट्रोल बम फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने हिंसा के लिए वामपंथी उग्रवादी गुटों और प्रवासी समुदाय के उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, विपक्षी नेताओं ने कहा कि हिंसा के कारण युवाओं की जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी समूह ने 14 नवंबर को फिर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत
अमेरिका में हैलोवीन सप्ताहांत के दौरान कई राज्यों में हिंसक गोलीबारी की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। पार्टियों, शॉपिंग मॉल...
अनर्ब के बाद ''चक्रवात मुरासु'' तबाही के लिख तैयार! आधी रात तक आंध्र तट से टकराने की संभावना, 120KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
दीपावली पर रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो ,व्यापार महासंघ की मांग पर एमडी ने जताई सहमति
आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी