भारी हिमपात का पूर्वानुमान : एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें, परिचालन पर होगा असर 

यात्रियों को वेबसाइट पर उड़ान की स्थित के बारे में जानने के लिए कहा

भारी हिमपात का पूर्वानुमान : एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें, परिचालन पर होगा असर 

एक्स पर बयान में कहा गया है। हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अमेरिका में भारी हिमपात की चेतावनी के बाद 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली या वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते बताया कि अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के इलाकों में रविवार तड़के से सोमवार तक बर्फीली आंधी और भारी हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसका उड़ानों के परिचालन पर काफी असर होगा।

एक्स पर बयान में कहा गया है। हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को वेबसाइट पर उड़ान की स्थित के बारे में जानने के लिए कहा गया है। 

 

Tags: snowfall

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च