उत्तराखंड में श्रद्वालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश : गहरी खाई में गिरा, हादसे में पायलट सहित 6 लोगों की मौत 

पुरुष यात्री को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया

उत्तराखंड में श्रद्वालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश : गहरी खाई में गिरा, हादसे में पायलट सहित 6 लोगों की मौत 

हेलीकाप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे। इनमें पुरुष पायलट सहित कुल 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में 5 महिला श्रद्वालु है।

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत स्थित गंगोत्री धाम की यात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 5 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गयी। हेलीकाप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे। इनमें पुरुष पायलट सहित कुल 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में 5 महिला श्रद्वालु है। एक पुरुष यात्री को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। ये सभी क्रमश: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के सचिव (आइएएस) विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुल 7 व्यक्ति सवार थे। जिनमें एक पायलट, 5 महिलाएं और एक पुरुष यात्री थे। उन्होंने बताया कि पायलट रॉबिन सिंह सहित सभी पांचों महिलाओ के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में महिला कला सोनी (61) विजया रेड्डी (57) रुचि अग्रवाल (56) सभी निवासी मुम्बई (महाराष्ट्र), राधा अग्रवाल (79)  निवासी उत्तर प्रदेश, वेदवती कुमारी, (48) निवासी आंध्र प्रदेश, सहित पुरुष पायलट रॉबिन सिंह (60) निवासी गुजरात की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य पुरुष यात्री भास्कर (51) निवासी आंध्र प्रदेश को घायल अवस्था में हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

सुमन ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर एयरो ट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या वीटी ओएक्सएफ है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली, हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। जहां से इन्हें गंगोत्री जाना था। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक (कमांडेंट) आईपीएस, अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज प्रात: लगभग 8:50 बजे गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर  पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, जबकि पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम, भटवाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। 

उन्होंने बताया कि टीम ने घटना स्थल पर बेस बनाकर, खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। जहां से छह शवों को निकालकर मुख्य सड़क पर लाकर जिला प्रशासन के सुपुर्द किया गया। जबकि घायल यात्री को एम्स के हेली एंबुलेंस से भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

 

Read More क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर