अमेरिका द्वारा जब्त रूसी टैंकर में हिमाचल का लाल...परिवार ने लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार, जानें पूरा मामला

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने रूसी तेल टैंकर जब्त किया

अमेरिका द्वारा जब्त रूसी टैंकर में हिमाचल का लाल...परिवार ने लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार, जानें पूरा मामला

उत्तर अटलांटिक में अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्रतिबंध उल्लंघन पर रूसी टैंकर मैरिनेरा जब्त किया। जहाज पर तीन भारतीय समेत 28 क्रू हिरासत में, परिवारों ने हस्तक्षेप की मांग की।

अमेरिका। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने हाल ही में 7 जनवरी 2026 को उत्तर अटलांटिक महासागर में एक एक्शन के तहत रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर 'मैरिनेरा' को जब्त कर लिया। इसका पहले नाम बेला-1 था। जानकारी के अनुसार, यह टैंकर वेनेजुएला से जुड़े कच्चे तेल के परिवहन में शामिल था, जिस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस एक्शन के बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसे "शैडो फ्लीट" का हिस्सा बताया, जो रूस और वेनेजुएला के तेल को प्रतिबंधों से बचाकर ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है। जानकारी के अनुसार, टैंकर पर कुल 28 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें तीन भारतीय शख्स भी शामिल है।

इन तीन भारतीयों में से एक हैं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के 26 वर्षीय रक्षित चौहान भी शामिल है। बता दें कि गत 1 अगस्त 2025 को ही रक्षित ने मर्चेंट नेवी जॉइन की थी और यह उनका पहला समुद्री असाइनमेंट था। उन्हें उनकी रूसी कंपनी ने वेनेजुएला तेल लोड करने के लिए भेजा था। बता दें कि रूसी सरकार ने इस जहाज को अपनी रजिस्ट्री में शामिल किया और डिप्लोमैटिक तरीके से अमेरिका से पीछा रोकने की मांग की, लेकिन लगभग दो सप्ताह की खोज के बाद 7 जनवरी को अमेरिकी फोर्सेज ने इसे बोर्ड किया और कब्जे में ले लिया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इस एकशन के बाद अपने जारी बयान में कहा कि क्रू ने विरोध नहीं किया, लेकिन पहले भागने की कोशिश की थी। जानकारी के अनुसार, अब तक दो रूसी क्रू मेंबर्स को रिहा किया जा चुका है, लेकिन बाकी क्रू मेंमबर्स अभी भी अमेरिकी कोस्ट गार्ड की हिरासत में हैं। 

इस हादसे के बाद रक्षित के पिता रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि आखिरी बार 7 जनवरी को ही बेटे से बात हुई थी। उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। मां रीता देवी ने पीएम मोदी से भावुक अपील करते हुए कहा है कि "कृपया मेरे बेटे रक्षित की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को तय है।" बता दें कि रक्षित के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से सीधे हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। वे चाहते हैं कि गोवा और केरल के दो अन्य भारतीय क्रू मेंबर्स की भी सुरक्षित वापसी हो। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब