सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : मासिक धर्म स्वास्थ्य जीवन के अधिकार का हिस्सा, हर स्कूल में मुफ्त सैनिटरी पैड और स्वच्छ शौचालय की सुविधाएं अनिवार्य

मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : मासिक धर्म स्वास्थ्य जीवन के अधिकार का हिस्सा, हर स्कूल में मुफ्त सैनिटरी पैड और स्वच्छ शौचालय की सुविधाएं अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म स्वास्थ्य को अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हर सरकारी व निजी स्कूल में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन और स्वच्छ, लिंग-विभाजित शौचालय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली। एक ऐतिहासिक फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि मासिक धर्म स्वास्थ्य तक पहुंच संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का अभिन्न हिस्सा है। अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे देश के हर सरकारी और निजी स्कूल में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन, स्वच्छ और लिंग-विभाजित शौचालय तथा मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।

यह मामला इस चिंता से जुड़ा था कि बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं के अभाव में किशोरियां पढ़ाई से वंचित हो रही हैं, जिससे उनकी अनुपस्थिति बढ़ती है, आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है और शिक्षा तक समान पहुंच बाधित होती है। याचिका में बताया गया कि शौचालय, सैनिटरी पैड और अपशिष्ट निपटान व्यवस्था की कमी छात्राओं को असमान रूप से प्रभावित करती है, जो समानता और शिक्षा के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करती है।

 

Read More सात रेंजर को सहायक वन संरक्षक पद पर किया पदोन्नत, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग