कांगो में माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, खदाने ढहने से 200 मजदूरों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
कांगो खदान हादसा: 200 से ज्यादा मजदूरों की मौत
कांगो के रुबाया इलाके में कोल्टन खदानों के रास्ते ढहने से कम से कम 200 मजदूरों की मौत हुई। हादसे की पुष्टि एम23 बागी समूह ने की।
कॉंगो। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की रुबाया इलाके में खदानों की कोल्टन साइट पर कई खदानों के रास्ते ढह जाने से कम से कम 200 मजदूरों की मौत हो गयी है।
कांगो के बागी अर्धसैनिक समूह 'मार्च 23 आंदोलन' ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटनाएं बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग खदानों में हुईं। यह इलाका अप्रैल 2024 से बागी समूह के कब्जे में है।
उल्लेखनीय है कि कोल्टन उर्फ कॉलंबाइट-टैंटेलाइट टैंटेलम का प्रमुख स्रोत है। यह एक दुर्लभ धातु है जिसका इस्तेमाल आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि दुनियाभर की टैंटेलम आपूर्ति का 15 प्रतिशत रुबाया खदानों से आता है।

Comment List