ICSE-ISC बोर्ड के नतीजे हुए जारी, 10वीं में 99.65 फीसदी छात्राएं पास

ICSE-ISC बोर्ड के नतीजे हुए जारी, 10वीं में 99.65 फीसदी छात्राएं पास
बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 99,901 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 98.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है।  

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। 10वीं की परीक्षा में 99.65 फीसदी छात्राएं पास हुई है और 99.31 फीसदी छात्र पास हुए है। 10वीं कक्षा का कुल रिजल्ट 99.47 फीसदी रहा है। 

बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 99,901 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 98.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है।  

बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट आईएससी आईसीएसई पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस बार टॉपर्स लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। जैसे सीबीएसई बोर्ड की तरफ से टॉपर्स लिस्ट नहीं घोषित की जाएगी। वैसे ही आईएससी आईसीएसई बोर्ड भी 10वीं-12वीं के टॉपर्स की घोषणा नहीं कर रहा है।

बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर फरवरी-मार्च में आयोजित की गई थी। बोर्ड की तरफ से पेपर लीक के चलते एक पेपर को कैंसिल भी कर दिया गया था। बोर्ड की परीक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Read More ट्रंप के दौर में बढ़ा कनाडा-अमेरिका तनाव, पीएम कार्नी ने सैन्य कार्रवाई की संभावना पर तैयारी की बात कही

स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कर सकेंगे आवेदन
आईसीएसई  और आईएससी की 10वीं-12वीं 2024 की परीक्षा में एक या दो विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को फेल ही माना जाएगा।

Read More ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
राजस्थान सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज को आरसीडीएफ के प्रबंध निदेशक/सीईओ पद पर नियुक्त किया। भारद्वाज हाल ही...
डीजे के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल
FBI ने बराड़ को ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में डाला, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया
पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
रिश्वत मामला: रिश्वतखोर एएसपी सोनी टेलर के मार्फत खान माफिया के बेटे की मंगवाता था गाड़ी
आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर
ब्रिटेन में चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग : एंडी बर्नहैम ने की घोषणा, बोले- हर किसी की सुनी जाए आवाज