आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर

अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश

आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर
महापौर सुनील कोठारी ने निगम मुख्यालय में पहली मैराथन बैठक लेकर 15 से अधिक शाखाओं के कामकाज की समीक्षा। आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण में तेजी के निर्देश।

जयपुर। नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने पदभार संभालने के बाद मंगलवार को निगम मुख्यालय में पहली मैराथन बैठक लेकर अधिकारियों को कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए। तीन घंटे से अधिक चली बैठक में महापौर ने 15 से अधिक शाखाओं के कार्यों की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में कार्मिक, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्यान, प्रोजेक्ट, गैराज और विधि शाखा सहित निगम की विभिन्न शाखाओं के कामकाज पर चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना निगम की पहली जिम्मेदारी है। महापौर ने सफाई व्यवस्था की भी बारीकी  से समीक्षा करते हुए कहा कि शहर में कहीं गंदगी नहीं दिखे, समय पर कचरे का निस्तारण हो जिससे आमजन के साथ ही शहर में आने वाले पर्यटक शहर की अच्छी छवि लेकर जाए।

शहर की विरासत से नहीं हो कोई छेड़छाड़ : महापौर कोठारी ने सभी जोन उपायुक्तों को चारदीवारी क्षेत्र और शहर की विरासत से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने तथा नियमों के तहत अवैध निर्माण रोकने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित अवैध मीट मांस की दुकानों पर प्रभावी कार्रवाई और सड़कों पर घूम रहे बेसहारा एवं निराश्रित पशुओं की समस्या के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।

पुरोहित जी कटला आग पर जवाबदेही की बात: बैठक में पुरोहित जी कटला में लगी आग के कारणों और निगम की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि यदि उपकरण और संसाधन समय पर उपयोग में नहीं आए तो उनकी उपयोगिता पर सवाल उठता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिंदायका थाना पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर प्रवेश कुमार उर्फ हग्गु को गिरफ्तार...
राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
डीजे के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल
FBI ने बराड़ को ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में डाला, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया
पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
रिश्वत मामला: रिश्वतखोर एएसपी सोनी टेलर के मार्फत खान माफिया के बेटे की मंगवाता था गाड़ी
आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर