बारिश ने गिराया पारा : गर्मी का असर हुआ कम, जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज 

जैसलमेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस 

बारिश ने गिराया पारा : गर्मी का असर हुआ कम, जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज 
प्रदेश में मंगलवार से बारिश का दौर फिर से थम गया है। हालांकि, बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं मंगलवार को जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली।

जयपुर। प्रदेश में मंगलवार से बारिश का दौर फिर से थम गया है। हालांकि, बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं मंगलवार को जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। छिटपुट स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन चार दिनों में प्रदेश से पूरी तरह मानसून के विदा होने की संभावना है।

इस बीच जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट
यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
राज्य अप्रचलित कानूनों को निरस्त करें, राधाकृष्णन बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता