अफगानिस्तान में बम जैसी सामग्री में विस्फोट : तोड़ने की कोशिश में 3 बच्चों की मौत, युद्ध में इधर उधर पड़े गोला-बारूद से जा रही बच्चों की जान 

बच्चों को एक मैदान में खिलौने जैसी आकृति वाला बम मिला 

अफगानिस्तान में बम जैसी सामग्री में विस्फोट : तोड़ने की कोशिश में 3 बच्चों की मौत, युद्ध में इधर उधर पड़े गोला-बारूद से जा रही बच्चों की जान 

अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत में मैदान में मिला खिलौने जैसा विस्फोटक खोलने की कोशिश करते तीन बच्चों की धमाके में मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस ने बताया कि यह एक सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना है। दशकों से युद्धग्रस्त अफगानिस्तान दुनिया के सबसे अधिक बारूदी सुरंग प्रभावित देशों में शामिल है, जहां अवशेष गोला-बारूद से बच्चों की मौतें अक्सर होती हैं।

काबुल। पश्चिमी अफगानिस्तान के बदगीस प्रांत में बम जैसी विस्फोटक सामग्री को तोड़ने का प्रयास  कर रहे तीन बच्चों की मौत हो गई है। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सेदिकुल्लाह सेदिकी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को एक मैदान में  खिलौने जैसी आकृति वाला बम मिला और वे उसे खोलने का प्रयास करने लगे और इसी दौरान उसमें जोरदार  विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रांत में इस तरह की यह दूसरी घटना है। एक हफ़्ते पहले भी ऐसी ही एक घटना में दो बच्चों की जान चली गई थी।

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा बारूदी सुरंगों से प्रभावित देशों में से एक है, जहां पिछले चार दशकों से ज्यादा समय से चले आ रहे युद्ध में इधर-उधर पड़े  गोला-बारूद से अक्सर नागरिकों, खासकर बच्चों की जान चली जाती है या घायल हो जाते हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान