बिहार में किसानों को एमएसपी पर मिलेगा बोनस : सिंचाई पर खर्च होने वाली बिजली होगी मुफ्त, तेजस्वी ने कहा-  सरकार बनने के बाद पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को मिलेगा जनप्रतिनिधियों का दर्जा 

पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा

बिहार में किसानों को एमएसपी पर मिलेगा बोनस : सिंचाई पर खर्च होने वाली बिजली होगी मुफ्त, तेजस्वी ने कहा-  सरकार बनने के बाद पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को मिलेगा जनप्रतिनिधियों का दर्जा 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर किसानों को धान पर 300 और गेहूं पर 400 रुपए बोनस मिलेगा, सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त होगी। पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि दर्जा मिलेगा। महिलाओं को माई-बहन मान योजना के तहत एक साल की 30 हजार रुपए मिलेगी, सरकारी ट्रांसफर में भी सीमा तय होगी।

पटना। बिहार विधानसभा  में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद किसानों को धान और गेहूं की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के उपर बोनस दिया जाएगा, साथ ही खेतों की सिंचाई पर खर्च होने वाली बिजली मुफ्त कर दी जाएगी।

इसके साथ ही  विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद'पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को जनप्रतिनिधियों का दर्जा दे दिया जाएगा।

यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में किसानों को धान और गेहूं की फसल एमएसपी से भी कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने यह प्रण किया है कि उनकी सरकार बनते ही सुनिश्चित किया जाएगा  कि बिहार के किसानों से धान और गेंहू एमएसपी पर खरीदा जाए और साथ ही उन्हें प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी से उपर धान की सरकारी खरीद पर प्रति क्विंटल 300 और गेँहू पर 400 रुपए बोनस दिया जाएगा। उन्होने कहा कि इसके अलावा खेती की सिंचाई के लिए प्रयोग की जाने वाली बिजली भी फ्री कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के बीच काम करने वाले  पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षो को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।

राजद के नेता ने अपनी घोषणाओं के क्रम में कहा कि उन्होंने पहले ही माई-बहन मान योजना के तहत ढाई हजार प्रतिमाह महिलाओँ की घोषणा कर रखी है और 14 नवंबर को उनकी सरकार की घोषणा होने के बाद सभी के खाते में एक साल की राशि तीस हजार रुपये एकमुश्त भेज दी जाएगी।

Read More सऊदी के आसमान में ऐसा क्या हुआ, एयर इंडिया की उड़ानों पर लगा ब्रेक?

यादव ने कहा कि सरकारी पुलिस और स्वास्थ कर्मियो के बेतरतीब ट्रांसफर की वजह से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नियम बना देगी कि ऐसे कर्मियों को सिर्फ 70 किलोमीटर के दायरे में ही ट्रांसफर किया जाए।

Read More चुनाव : 273 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, कल तक नाम वापसी

महागठबंधन के नेता ने  जीविका दीदियों से जुड़े अपने पुराने वादे को भी दुहराया, जिसमें सीएम जीविका दीदियों को प्रतिमाह तीस  हजार, अन्य जीविका दीदियों को दो हजार अतिरिक्त और सभी को पांच लाख के बीमा के साथ कर्ज ली हुई राशि पर ब्याज से मुक्ति की बात कही गई है।

Read More बाहर खेलने की जिद से आग बबूला मां ने बेटे-बेटी और खुद को कैंची से मार डाला, जानें पूरा मामला 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नागपुर स्नातक चुनाव में नितिन गडकरी ने डाला वोट, मतदाताओं से की मतदान की अपील नागपुर स्नातक चुनाव में नितिन गडकरी ने डाला वोट, मतदाताओं से की मतदान की अपील
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में अपना वोट डाला।...
जयपुराइट्स को राहत: 30 अक्टूबर के बाद मेंटेनेंस के लिए नहीं कटेगी बिजली
पंच-सरपंच चुनाव : आज नामांकन पूरा, कल बैलेट पेपर से मतदान
पीजी के बाद नौकरी जॉइन नहीं करने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, अंतिम नोटिस जारी
कांग्रेस ने मान सरकार के खिलाफ जारी किया 'लानत पत्र', झोटा हत्या मामले में CM के इस्तीफे की मांग
अंडर 14 नेशनल कप : तारीक क्रिकेट अकादमी रेलवे क्रिकेट अकादमी  को 62 रनों से हराया
विश्व रिकॉर्ड के साथ दो स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की बेटी मोना अग्रवाल को सीएम ने दी बधाई