बिहार में अब जीविका दीदी की पोशाक पहनेंगे आंगनबाड़ी के बच्चे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी  प्रस्ताव को स्वीकृति 

400 रुपए की राशि जीविका संस्थान को दी जाएगी

बिहार में अब जीविका दीदी की पोशाक पहनेंगे आंगनबाड़ी के बच्चे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी  प्रस्ताव को स्वीकृति 

बिहार में अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे जीविका दीदी के सिले पोशाक पहनेंगे और इसके लिए 400 रुपए की राशि जीविका संस्थान को दी जाएगी

पटना। बिहार में अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे जीविका दीदी के सिले पोशाक पहनेंगे और इसके लिए 400 रुपए की राशि जीविका संस्थान को दी जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि इसके लिए मंत्रिमंडल के स्तर से नई व्यवस्था की गई है। अब बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में 400 रुपए पोशाक की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी बल्कि यह राशि जीविका दीदियों के संस्थान को दी जाएगी और वे पोशाक तैयार करके बच्चों को सप्लाई करेंगी। उन्होंने बताया कि 400 रुपए की इस राशि में प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रत्येक बच्चे को एक जोड़ी पोशाक मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन