महाकुम्भ भगदड़ : खड़गे-राहुल की मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ, गांधी ने कहा- वीआईपी मूवमेंट और बदइंतजामी इसके जिम्मेदार

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं : राहुल

महाकुम्भ भगदड़ : खड़गे-राहुल की मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएँ, गांधी ने कहा- वीआईपी मूवमेंट और बदइंतजामी इसके जिम्मेदार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में भगदड़ के कारण मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में भगदड़ के कारण मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए वीआईपी संस्कृति को रोकने की सख्त जरूरत है। खरगे ने कहा कि महाकुंभ के दौरान, तीर्थराज संगम के तट पर हुई भगदड़ से कई लोगों की जान गई है और अनेकों लोगों के घायल होने का समाचार बेहद हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ और घायलों के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि आधी-अधूरी व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, प्रबंधन से ज्यादा स्व प्रचार पर ध्यान देना और बदइंतजामी इसके के लिए जिम्मेदार है। हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद ऐसी व्यवस्था होना निंदनीय है। अभी कई महत्वपूर्ण शाही स्नान बचे हैं, तो केंद्र और राज्य सरकारों को अब चेत जाना चाहिए, और व्यवस्था को सुधारना चाहिए ताकि आगे ऐसी अप्रिय घटनाएँ न हों। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा व मूवमेंट आदि की व्यवस्था में विस्तार करना चाहिए और वीआईपी मूवमेंट पर लगाम लगानी चाहिए। यही हमारे साधु संत भी चाहते हैं। खरगे ने भगदड़ के शिकार लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे पीड़तिों की हर संभव मदद करें।

jराहुल गांधी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह वीआईपी मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना जिम्मेदार है। 

उन्होंने कहा कि अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। वीआईपी कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ति परिवारों की मदद करें।

Read More ओडिशा पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी: माओवादी कमांडर सुखराम मरकाम ने किया आत्मसमर्पण, 25 लाख का ईनाम था घोषित

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान