एशिया कप : खिताब के लिए भिडेंगे भारत और पाकिस्तान, क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी जंग

तैयारी कर लीजिए आज रोमांच की रात

एशिया कप : खिताब के लिए भिडेंगे भारत और पाकिस्तान, क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी जंग
अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए! क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी जंग यहीं है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा

दुबई। अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए! क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी जंग यहीं है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा-इससे बड़ा मुकाबला और क्या हो सकता है। भारत इस मुकाबले में पूरी ताकत से उतरेगा, टूर्नामेंट में अजेय है और पाकिस्तान पर दो जीत पहले ही हासिल कर चुका है। वे एक मिशन पर लगी टीम की तरह दिख रहे हैं। 

भारत की बल्लेबाजी छोटे शर्माजी का विस्फोट, गिल का धैर्य
टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वे शुरू से ही गेंदबाज की लय बिगाड़ देते हैं। वहीं शुभमन गिल का धैर्य, सूर्यकुमार यादव की आतिशी बल्लेबाजी, और तिलक वर्मा व संजू सैमसन का आक्रामक अंदाज, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का निचला क्रम डेथ ओवरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर सकता है।  

भारत की गेंदबाजी, बुमराह की गति, कुलदीप की फिरकी
 जसप्रीत बुमराह नई गेंद से आग उगल रहे हैं, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल बल्लेबाजों को बांधे हुए हैं, और वरुण चक्रवर्ती अपनी रहस्यमयी स्पिन से घातक साबित हुए हैं। भारत के पास विविधता, संतुलन और गहराई है। 

पाक की बल्लेबाजी
फखर जमान अगर लय में आ जाएं तो बेकाबू हो सकते हैं। साहिबज़ादा फरहान एंकर हैं। कप्तान सलमान आगा, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश करेंगे। 

Read More अमेरिका-ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव: ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा, पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम ही क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

पाक की गेंदबाजी
शाहीन अफरीदी बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रहे हैं, हारिस रऊफ किसी भी लाइन-अप को तहस-नहस कर सकते हैं। युवा सैम अयूब ने अपने आठ विकेट लेकर कमाल कर दिया है। नवाज और अबरार अहमद के समर्थन से, यह एक ऐसा आक्रमण है जो भारत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Read More 40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी: भारत-न्यूजीलैंड बने रणनीतिक साझेदार, व्यापार और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई गति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत