भारत: दो अरब से ज्यादा कोविड वैक्सीन लगाई गई

पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 751 नए मरीज सामने आए हैं

भारत: दो अरब से ज्यादा कोविड वैक्सीन लगाई गई
देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 31 हजार 807 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का  0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.50 प्रतिशत हो गई है।

नई दिल्ली। देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 206.88 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे तक दो अरब 6 करोड़ 88 लाख 49 हजार 775 टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 751 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 31 हजार 807 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का  0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.50 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 412 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 35 लाख 18 हजार 71 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.51 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 63 हजार 855 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 87 करोड़ 85 लाख 52 हजार 17 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी