त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत

दिवाली से पहले होटल-रेस्टोरेंट वालों को झटका

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत
त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका लगा है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा होकर दिल्ली में 2,820 रुपए का हो गया है। अगस्त के बाद लगातार तीसरी बार कीमत बढ़ी है। तीन महीनों में सिलेंडर 82 रुपए महंगा हो चुका है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। त्योहारों से पहले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं, हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी है। अक्टूबर में इसकी कीमत 2,810 रुपये थी। इस प्रकार दिल्ली में यह 10 रुपये महंगा हुआ है। अन्य शहरों में भी कीमतों में कर और परिवहन लागत के आधार पर थोड़े-बहुत अंतर के साथ लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है।

इस साल अगस्त के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब वाणिज्यिक रसोई गैस महंगी हुई है। तीन बार में दिल्ली में इसकी कीमत 82 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। गत 28 फरवरी को पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत के बाद से ही वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम ऊपर बने हुए हैं। पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर से दिल्ली में अभी इसकी कीमत 1,079.50 रुपये ऊपर है। वहीं, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के मूल्य में गत 07 जून के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये है। मुंबई में यह 941.50 रुपये का और चेन्नई में 957.50 रुपये का है।

 

 

Read More मनीला: 100 साल पुराने गुरूद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास

Tags: cylinder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान राजस्थान की 23.32 लाख बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 36,765 सरकारी स्कूलों में चलेगा अभियान
राजस्थान में कक्षा 6 से 12 तक की 23.32 लाख छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा...
नेपाल के विकास के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन शाह की वार्ता में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर
डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट
Voice of Youth : भगवान के दरबार में चिट्ठियों से पहुंच रही युवाओं की अर्जी, सोशल मीडिया ने दिया आस्था को नया ट्रेंड
HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज 
ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद