सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, निवेशकों के करोड़ों रूपए दावं पर

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, निवेशकों के करोड़ों रूपए दावं पर
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे, हालांकि आईटी और एफएमसीजी शेयरों में आंशिक तेजी रही।

मुंबई। 23 जनवरी ((एजेंसी)) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 28.57 अंक की मजबूती के साथ 82,335.94 अंक पर खुला। उतार-चढ़ाव से होकर गुजरता हुआ खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 77.25 अंक (0.09 प्रतिशत) टूटकर 82,230.12 अंक पर था।     

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 54.70 अंक ऊपर 25,344.60 अंक पर खुलकर खबर लिखे जाते समय 14.65 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 25,275.25 अंक पर रहा।  

धातु, आईटी, एफएमसीजी, स्वास्थ्य, फार्मा और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। सार्वजनिक बैंक, रियलिटी और मीडिया समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।  

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल तेजी में हैं, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एक्सिस बैंक और एलएंडटी के शेयर फिलहाल नीचे हैं। 

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

खुली जेल से फरार कैदियों की रातभर चली पार्टी : युवक की चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार खुली जेल से फरार कैदियों की रातभर चली पार्टी : युवक की चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
भरतपुर खुली जेल से फरार होकर जयपुर पहुंचे आजीवन सजायाफ्ता कैदियों की बर्थ-डे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। मानसरोवर...
एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : आरडी क्रिकेट एकेडमी ने गीता आश्रम को 213 रनों से रौंदा, वीरेन की पारी पर फिरा पानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत के 5एफ विजन को बुनता टेक्स 2026
क्वांटम विज्ञान में बड़ी छलांग : बिट्स पिलानी की महिला वैज्ञानिक ने किया कमाल, सामान्य कंप्यूटर के दो घंटे का काम क्वांटम मशीन ने 20 सेकंड में किया
उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई : कांग्रेस का जनता पर बोझ बढ़ाने का आरोप, जयराम ने सरकार को घेरा
कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में CM भजनलाल, कहा- महिलाओं-बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई, बदमाशों की कांपे रूह
वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू का निधन, राजस्थानी संगीत जगत में शोक