खराब मौसम के कारण फ्लाइट दिल्ली से जयपुर डायवर्ट, तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के कारण एयर ट्रैफिक प्रभावित

कई फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर

खराब मौसम के कारण फ्लाइट दिल्ली से जयपुर डायवर्ट, तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के कारण एयर ट्रैफिक प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते मंगलवार को एक इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। पुणे से दिल्ली जा रही यह फ्लाइट मौसम बिगड़ने के कारण दिल्ली में सुरक्षित उतरने में असमर्थ रही, जिसके बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया। फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली।

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते मंगलवार को एक इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। पुणे से दिल्ली जा रही यह फ्लाइट मौसम बिगड़ने के कारण दिल्ली में सुरक्षित उतरने में असमर्थ रही, जिसके बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र में तेज हवाओं और खराब विजिबिलिटी के कारण एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिससे कई फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर पड़ा।

इसी क्रम में इंडिगो की यह फ्लाइट भी दिल्ली में लैंड नहीं कर पाई। फिलहाल सभी यात्री विमान के अंदर ही बैठे हुए हैं और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एयरलाइन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लीयरेंस मिलते ही फ्लाइट को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। एयरलाइन लगातार मौसम और एटीसी से अपडेट ले रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
राजस्थान विधानसभा में विधायक जयकृष्ण पटेल ने बागीदौरा के स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र...
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार 
ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में