इजरायल ने गाजा में स्कूल को बनाया निशाना : मिसाइलों से किया हमला, महिलाओं और बच्चों सहित 29 लोगों की मौत

इज़रायली सेना ने स्कूल पर तीन मिसाइलों से हमला किया

शहर के पूर्व में स्थित आश्रय स्थल दार अल-अरकम स्कूल पर इज़रायली हमले में कम से कम 29 फ़िलिस्तीनी मारे गए और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए है।

गाजा। शहर के पूर्व में स्थित आश्रय स्थल दार अल-अरकम स्कूल पर इज़रायली हमले में कम से कम 29 फ़िलिस्तीनी मारे गए और 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए है। हमास द्वारा संचालित गाजा मीडिया कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि मृतकों में 18 बच्चे, महिलाएँ शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इज़रायली सेना ने स्कूल पर तीन मिसाइलों से हमला किया। स्थानीय निवासी मोहम्मद अला ने कहा, विस्फोट बहुत बड़ा था। कई लोग मारे गए और अन्य अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को भी एक बयान में दावा किया कि उसने गाजा शहर के क्षेत्र में हमास कमांड और नियंत्रण केंद्र में प्रमुख आतंकवादियों पर हमला किया।

बयान के अनुसार इस केंद्र का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया गया था। इज़रायल ने 18 मार्च को दो महीने का युद्धविराम समाप्त कर दिया और फ़िलिस्तीनी एन्क्लेव पर घातक हवाई और ज़मीनी हमले फिर से शुरू कर दिए। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि नए इज़रायली हमलों में अब तक 1,163 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं और 2,735 अन्य घायल हुए हैं।

 

Read More 'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
सनातन परंपरा में चंद्र ग्रहण को मात्र खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धिकरण का समय माना गया है। ज्योतिषाचार्य के...
ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा