न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह, आर. महादेवन सुप्रीम कोर्ट के लिए न्यायाधीश नियुक्त

न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह, आर. महादेवन सुप्रीम कोर्ट के लिए न्यायाधीश नियुक्त

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह और मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर. महादेवन को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर सिंह और मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर. महादेवन को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा की गई ये नियुक्तियां इन न्यायाधीशों के कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह, मुख्य न्यायाधीश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय, (मूल उच्च न्यायायल मणिपुर) और आर. महादेवन, न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय को वरिष्ठता के उस क्रम में भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी है।

गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ दोनों नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे। इन नियुक्तियों से उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की 34 की संख्या पूरी हो जाएगी।

Read More IndiGo पर भारी संकट: 7वें दिन भी 350 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या हैं दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर हालात?

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प