आदिवासी वर्ग के युवक के साथ अमानवीय व्यवहार पर बोले कमलनाथ- कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों के साथ

भाजपा के नेताओं पर सत्ता का नशा चढ़ा हुआ

आदिवासी वर्ग के युवक के साथ अमानवीय व्यवहार पर बोले कमलनाथ- कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों के साथ

उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करे। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जनजाति वर्ग के एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार के वीडियो वायरल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर सत्ता का नशा चढ़ा हुआ है और कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों के साथ है। कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से मन बहुत दुखी है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भाजपा नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। ये घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करे। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल