Kashmir News: अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर

पहचान लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान के रूप में की गयी

Kashmir News: अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर
जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले कोकरनाग इलामें में जारी मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गये।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले कोकरनाग इलामें में जारी मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गये।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने आज कोकरनाग में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने गत बुधवार से संयुक्त अभियान छेड़ा था। दोनों पक्षों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। इनमें एक आतंकवादी का शव बरामद कर लया गया है जिसकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान के रूप में की गयी है।

कुमार ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने अभियान जारी रहने तक लोगों से इलाके में न जाने की सलाह दी है।

मुठभेड़ की शुरुआत के दिन लापता पुलिस जवान प्रदीप का शव सोमवार को मिला जिसके साथ ही शहीद होने वाले वालों की संख्या चार हो गयी है। इससे पहले 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह और उनके कंपनी कमांडर मेजर आशीष धोंचक तथा पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजामिल भट शहीद हो गये थे। वहीं दो अन्य सैनिक घायल हुए हैं। 

Read More हादसा स्थल पर दूसरा हादसा : ट्रोले ने बाइक को रौंदा, युवती की मौत ; लगातार दूसरे दिन बड़े सड़क हादसे से दहशत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता...
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी