भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल का हमला : भाजपा ने कबूला कि मुफ्त शिक्षा और इलाज करेंगे बंद, ये पूरे देश के लिए खतरनाक 

भाजपा ने अभी तक दो संकल्प पत्र जारी किए 

भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल का हमला : भाजपा ने कबूला कि मुफ्त शिक्षा और इलाज करेंगे बंद, ये पूरे देश के लिए खतरनाक 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र पर हमला करते हुए दावा किया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र पर हमला करते हुए दावा किया कि भाजपा ने अपने दो संकल्प पत्रों में कबूल किया है और सीधे एलान कर दिया है कि वह दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा, भाजपा ने अभी तक दो संकल्प पत्र जारी किए हैं। दोनों संकल्प पत्र दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। इन लोगों ने बड़ी ईमानदारी से कबूल कर लिया है कि इनकी असली नियत और मंशा क्या है? कोई भी व्यक्ति भाजपा के संकल्प पत्रों को पढ़ेगा तो उसका खून खौल उठेगा। हम बार-बार कह रहे हैं कि दिल्ली में हम लोगों ने शिक्षा मुफ्त कर दी। हम लोगों ने दिल्ली के 18 लाख बच्चों के लिए शानदार शिक्षा का इंतजाम किया है। अगर ये लोग आ गए तो मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे। हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि ये लोग आ गए तो मुफ्त इलाज बंद कर देंगे, मुफ्त बिजली बंद कर देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार दिन पहले अपना पहला संकल्प पत्र जारी किया। उस संकल्प पत्र में साफ-साफ लिखा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। दिल्ली के लोगों को जो मुफ्त इलाज मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों में मिल रहा है, वो बंद कर दिया जाएगा।

आप नेता ने कहा कि ये लोग अपने दूसरे संकल्प पत्र में कह रहे हैं कि दिल्ली के स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त शिक्षा को बंद कर दिया जाएगा। संकल्प पत्र में लिखा है कि सरकारी शिक्षण संस्थाओं में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसका मतलब अब ये सबकी मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे। इसका मतलब यह है कि लोग इनके घरों के चक्कर काटेंगे कि उनके बच्चे की शिक्षा भी मुफ्त कर दी जाए। 

Read More लेबनान में इजरायली हमलों में 39 लोगों की मौत : महिलाएं और बच्चे भी शामिल, इमारत में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर हमला

 

Read More कांग्रेस आलाकमान आज कर सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा : शीर्ष नेताओं की केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा, दावेदारों को लेकर मांगी राय

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत