केजरीवाल की फर्जी गारंटी, झूठे वादों से लोगों को मिलेगी मुक्ति, दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार : गोयल

भाजपा की जीत अब लगभग तय लग रही

केजरीवाल की फर्जी गारंटी, झूठे वादों से लोगों को मिलेगी मुक्ति, दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार : गोयल
उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली का विकास करने और लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की बजाय खुद के लिए शीश महल बनवाने में मशगूल रहे, लेकिन अब लोगों को उनकी फर्जी गारंटी और झूठे वादों से मुक्ति मिलने वाली है

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर फर्जी गारंटी देने और झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 8 फरवरी को दिल्लीवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वसनीय नेतृत्व में एक अच्छी सरकार मिलेगी। जो विकास कार्यों और जलकल्याण से प्रेरित होगी। गोयल ने भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्लीवासियों को सिर्फ फर्जी गारंटियां बांटते हैं, उनसे झूठे वादे करते हैं, लेकिन लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली का विकास करने और लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की बजाय खुद के लिए शीश महल बनवाने में मशगूल रहे, लेकिन अब लोगों को उनकी फर्जी गारंटी और झूठे वादों से मुक्ति मिलने वाली है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को फर्जी गारंटी से मुक्ति मिलेगी और मोदी के विश्वसनीय नेतृत्व में एक अच्छी सरकार मिलेगी, जो विकास कार्यों, जनकल्याण से प्रेरित है उन्होंने कहा कि हर दिल्लीवासी अब भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चुनने के लिए उत्सुक है। भाजपा की जीत अब लगभग तय लग रही है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बजट में मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी सौगात दी है। कर स्लैब बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। वही वेतन भोगियों को 12.75 लाख रुपये तक कोई कर नहीं देना पड़ेगा। इस तरह से मध्यम वर्ग को लगभग टैक्स के बोझ से मुक्ति मिल गई है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त प्रदीप भंडारी और दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन  यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से 16 अगस्त को नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा अजमेर से दौराई...
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद