दिल्ली में स्कूल के बाहर तेज धमाका, एजेंसियां अलर्ट 

धमाके के कारण स्कूल की दीवार टूट गई है

दिल्ली में स्कूल के बाहर तेज धमाका, एजेंसियां अलर्ट 
पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण स्कूल की दीवार टूट गई है। इसके अलावा एक दुकान और वहां खड़ी कार के शीशे टूट गए है।

नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में एक स्कूल के बाहर तेज धमाका हुआ। इससे पूरा इलाका दहल गया है। धमाके की सूचना के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची। यह जोरदार धमाका रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास बाहर हुआ है। धमाके के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। धमाके के कारण पूर इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण स्कूल की दीवार टूट गई है। इसके अलावा एक दुकान और वहां खड़ी कार के शीशे टूट गए है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है। मौके पर घेरबंदी कर दी गई है। 

Tags: explosion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई राजस्थान में पंचायत शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 23 हजार कर्मचारियों ने नियमितीकरण और दो साल की अनुभव छूट के आदेश की मांग उठाई
राजस्थान में 23 हजार से अधिक पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण तथा बजट में घोषित 2 वर्ष की...
अयोध्या राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की SIT जांच की मांग से सियासत गरमाई
UP विधानसभा सत्र से पहले CM योगी का आह्वान, बोले- जनता के मुद्दे सदन में उठें, हंगामे नहीं, हो सकारात्मक चर्चा
11वें दिन भी जारी शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन, एसएमएस अस्पताल से संघर्ष बरकरार
मंदिर में देर रात चोरी: मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर, बिजली बंद कर दानपेटी की नकदी लेकर भागा
बिहार छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का एक्शन, उदय भानु चिब बोले- प्रभावित छात्रों को मिलेगा कानूनी साथ, जांच जारी
बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद