मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक : असम के राजनीतिक हालात पर की चर्चा, कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद

महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक : असम के राजनीतिक हालात पर की चर्चा, कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद
कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई को असम प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था और इस नियुक्ति को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भाजपा की हैट्रिक रोकने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

नई दिल्ली। असम प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने यहां कांग्रेस के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में बैठक की, जिसमें असम के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बैठक की जानकारी देते हुये कहा कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में नवगठित असम प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों के साथ मुलाकात और बैठक की। समझा जाता है कि बैठक में असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वहां के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खड़गे तथा गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांगेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई को असम प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था और इस नियुक्ति को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भाजपा की हैट्रिक रोकने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। असम विधानसभा चुनाव में गोगोई का अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर