मल्लिकार्जुन खड़गे ने भंग की ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति, अनुमोदित पत्र के माध्यम से की घोषणा

कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करने के लिए कहा गया है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भंग की ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति, अनुमोदित पत्र के माध्यम से की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस भंग करने के फैसले की घोषणा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से अनुमोदित एक पत्र के माध्यम से की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति को पूरी तरह से भंग कर दिया है और जिला अध्यक्षों को नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बने रहने को कहा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खड़गे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस को भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस भंग करने के फैसले की घोषणा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से अनुमोदित एक पत्र के माध्यम से की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उसके पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, जिला, ब्लॉक तथा मंडल कांग्रेस पार्टी के सहयोगी संगठनों को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है। पार्टी नेता ने कहा कि जिला अध्यक्षों को अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करने के लिए कहा गया है।

 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती