अरविन्द केजरीवाल की हत्या की योजना बना रही है भाजपा : सिसोदिया

मनोज हत्या की धमकी दे रहे है

अरविन्द केजरीवाल की हत्या की योजना बना रही है भाजपा : सिसोदिया
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया ने कहा कि गुजरात और निगम हारने के भय से बौखलाई भाजपा अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की हत्या की योजना बना रही है।

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात और दिल्ली निगम चुनावों में अपनी हार के भय से इतना बौखला गई है कि अब वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हत्या की योजना बना रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया ने कहा कि गुजरात और निगम हारने के भय से बौखलाई भाजपा अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की हत्या की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को भाजपा के सांसद मनोज तिवारी हत्या की धमकी दे रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुलेआम हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कारवाई की जाए और पूछताछ की जाये कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में क्या पता है।

नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनावों में आप को समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा की हार निश्चित है। ऐसे में भाजपा पर हार का भय इस तरह हावी हो चुका है कि वह बौखला गई है। केजरीवाल पर हमला हो सकता है। यह बड़ा सवाल है कि तिवारी को कैसे पता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला हो सकता है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे और मांग करते हैं कि केजरीवाल को हत्या की धमकी देने वाले भाजपा सांसद तिवारी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Tags: manish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...