मायावती ने भाजपा पर लगाया मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप : भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश, जहां सभी धर्मो को दिया जाता है सम्मान;  सरकारों का पक्षपातपूर्ण रवैया चिंताजनक 

राज्य सरकारों का पक्षपातपूर्ण रवैया चिंताजनक

मायावती ने भाजपा पर लगाया मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप : भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश, जहां सभी धर्मो को दिया जाता है सम्मान;  सरकारों का पक्षपातपूर्ण रवैया चिंताजनक 

इससे समाज में शान्ति व आपसी सौहार्द खराब करना स्वाभाविक, जो अति-चिन्तनीय।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर मुसलमानो के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मो को सम्मान दिया जाता है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों का पक्षपातपूर्ण रवैया चिंताजनक है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए, लेकिन अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी जो सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबन्दियाँ व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं, उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए, जो ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे समाज में शान्ति व आपसी सौहार्द खराब करना स्वाभाविक, जो अति-चिन्तनीय। सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती