झारखंड: मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल मानवी राज सिंह ने लगाया लव जिहाद का आरोप

पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया

झारखंड: मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल मानवी राज सिंह ने लगाया लव जिहाद का आरोप

इस मामले को लेकर सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम को मुंबई भेजा जाएगा। बयान और सबूत के आधार पर  नियम के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।

रांची। झारखंड में रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर एक मॉडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने तनवीर पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी करने का दबाव का आरोप लगाया है। यह आरोप मॉडल मानवी राज सिंह ने रांची के मॉडलिंग स्कूल संचालक तनवीर अख्तर पर लगाया है। मानवी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाना में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है  घटना रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का है। गोंदा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस मामले को लेकर सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम को मुंबई भेजा जाएगा। बयान और सबूत के आधार पर  नियम के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।

Read More यूनेस्को की विरासत की सूची में शामिल हुई दीपावली, PM Modi ने दी देशवासियों को बधाई, कहा-ये पर्व हमारी सभ्यता की आत्मा

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश