मोदी सरकार ने किया अर्थव्यवस्था का बंटाधार : जनता को किया जा रहा है प्रताड़ित, जयराम रमेश ने कहा- देश की खुशहाली प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी 

कंपनियों की ओर ही मोड़ने में व्यस्त हैं

मोदी सरकार ने किया अर्थव्यवस्था का बंटाधार : जनता को किया जा रहा है प्रताड़ित, जयराम रमेश ने कहा- देश की खुशहाली प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी 

देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और नोटबंदी से शुरू होकर देश के लोगों पर हर वर्ष नए प्रयोग हो रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है और जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पिछले 11 वर्ष में मोदी सरकार ने देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और नोटबंदी से शुरू होकर देश के लोगों पर हर वर्ष नए प्रयोग हो रहे हैं। जनता को नित नए तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बचत खातों से मिलने वाली ब्याज दरें 25 वर्ष के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे आम नागरिकों की जेब पर सीधा वार हो रहा है। बैंकों ने अपने दरवाजों को पहले ही आम लोगों के लिए बंद कर रखा है। इसके बाद तो वे केवल बेहद अमीर पूंजीपति मित्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता की खुशहाली प्रधानमंत्री की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार पूंजीपतियों की संपत्ति को बढ़ाने के लिए देश की जनता के धन को शेयर मार्केट के माध्यम से कंपनियों की ओर ही मोड़ने में व्यस्त हैं। रमेश ने कहा कि यह देश की जनता के प्रति बहुत बड़ा अन्याय और धोखा है।



Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा