नामीबिया की उपराष्ट्रपति ने रचा इतिहास, देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप में दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं

नामीबिया की उपराष्ट्रपति ने रचा इतिहास, देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

नामीबिया में महिलाओं के लिए राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

विंडहोक। नामीबिया की उपराष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने देश का राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं, और पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप में दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नामीबिया में महिलाओं के लिए राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

नामीबिया के चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है।
नामीबिया के सत्तारूढ़ दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका की पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन पार्टी (एसडब्ल्यूएपीओ) की  सुश्री नदैतवा 27 नवंबर के चुनाव में 57.3 प्रतिशत वोट हासिल करके विजयी रहीं।उनको 683,000 से अधिक मतदाताओं का समर्थन मिला है। आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, वर्ष 2014 के चुनावी अधिनियम संख्या पांच की धारा 109 के अनुसार, संशोधित, चुनाव आयोग के अध्यक्ष डॉ. एल्सी टी. नघिकेम्बुआ ने -2024 के राष्ट्रपति चुनावों में स्वैपो पार्टी की महामहिम नेटुम्बो नंदी-नदैतवा को विजेता और राष्ट्रपति घोषित किया है।''

देश के विपक्ष ने नतीजों का कथित तौर पर  विरोध किया।
सुश्री नदैतवा ने अक्टूबर में मीडिया से कहा  था कि अगर वह निर्वाचित हुईं, तो वह देश के आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनायेंगी, जिसमें बेरोजगारी दर को कम करने और तेल और गैस उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम करना शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया  अशोक गहलोत का केन्द्र-राज्य सरकार पर निशाना : क्या खाली ही है ईआरसीपी का मटका, जानकारी छिपानी थी तो मोदी से शिलान्यास कराकर भृम क्यों पैदा किया 
प्रदेश की जनता यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनका पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है एवं उन्हें...
गांधी का सत्य-अहिंसा का रास्ता ही कांग्रेस का रास्ता : प्रियंका ने कहा - 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को हर भारतीय का आंदोलन बना दिया था 
केके विश्नोई का कांग्रेस पर हमला : डोटासरा गजनी अंकल, 13 माह पूर्व अपनी सरकार की फिल्म भूल गए 
अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- भाजपा आई तो राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जाएगी 
चित्तौड़गढ़ शिक्षक अश्लील वीडियो मामला : शिक्षा विभाग की कार्रवाई, विभाग की छवि धूमिल करने पर दोनों शिक्षक बर्खास्त 
कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात 
सरकार कब तक सच्चाई छिपाएगी, जनता को जबाव देना पडेगा : डोटासरा