Narendra Dabholkar Murder Case : पुणे कोर्ट ने सुनाया फैसला, 2 आरोपियों को आजीवन कारावास
2013 में हुई थी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या
नरेन्द्र दाभोलकर हत्या मामले में आज पुणे कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस हत्याकाण्ड में आरोपी बनाए 5 आरोपियों में से 2 को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
पुणे। नरेन्द्र दाभोलकर हत्या मामले में आज पुणे कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस हत्याकाण्ड में आरोपी बनाए 5 आरोपियों में से 2 को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इसके अलावा 3 आरोपियों को निर्दोष पाया गया है। आजीवन कारावास सुनाए गए आरोपी सचिन अंदुरे और शरद कालस्कर है। वर्ष 2013 में हत्या होने के बाद 2014 में यह केस सीबीआई को सौंपा गया था। जिसके बाद 2016 में सीबीआई द्वारा चार्जसीट दाखिल की गई थी। और 2019 में पूरक चार्जसीट दाखिल की गई थी।
गौरतलब है कि नरेन्द्र दाभोलकर की हत्या 20 अगस्त 2013 में की गई थी। नरेन्द्र दाभोलकर सामाजिक कार्यकर्ता थे जो अंधविश्वास के खिलाफ लोगों की जागरूकता के लिए अभियान चलाते थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Oct 2026 19:01:35
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...

Comment List