एक करोड़ युवाओं के लिए नए रोजगार का लक्ष्य, नीतीश ने कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण 

युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी

एक करोड़ युवाओं के लिए नए रोजगार का लक्ष्य, नीतीश ने कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण 

बाद में इस संकल्प को बढ़ाया और अगस्त 2025 तक 12 लाख नौकरियों के साथ 38 लाख रोजगार का लक्ष्य तय किया।

पटना। बिहार सरकार वर्ष 2025 से 2030 के बीच राज्य में युवाओं के लिए एक करोड़ सरकारी नौकरियों और रोजगार का सृजन करेगी, जो सरकार के मौजूदा लक्ष्य 50 लाख से दोगुनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार के दौरान 2005 से 2020 के बीच राज्य में 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी। वर्ष 2020 में सुशासन कार्यक्रम के सात निश्चयों के दूसरे निश्चय में लक्ष्य तय किया गया कि 2025 तक 10 लाख सरकारी नौकरियों के साथ 10 लाख रोजगार का सृजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाद में इस संकल्प को बढ़ाया और अगस्त 2025 तक 12 लाख नौकरियों के साथ 38 लाख रोजगार का लक्ष्य तय किया।

कुमार ने कहा कि हमने अभी तक 10 लाख सरकारी नौकरियों और 39 लाख रोजगार का लक्ष्य हासिल कर लिया है और विश्वास रखते हैं  तय समय सीमा में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा रोजगार देने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भविष्य में रोजगार सृजन की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच युवाओं के लिए करीब एक करोड़ सरकारी नौकरियों और रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 

Tags: nitish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित