मौलाना मदनी के विवादित बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का पलटवार, कहा-उनका बयान मुसलमानों को भड़काने वाला

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने महमूद मदनी के 'जिहाद' बयान की कड़ी आलोचना की

मौलाना मदनी के विवादित बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का पलटवार, कहा-उनका बयान मुसलमानों को भड़काने वाला

एआईएमजे अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने महमूद मदनी के ‘जुल्म हुआ तो जिहाद होगा’ बयान को भड़काऊ और समाज तोड़ने वाला कहा। उन्होंने अदालतों, संसद और सरकार पर मुसलमानों के भरोसे की बात करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।

बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जमीयतुल उलमा अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिये गये बयान 'जुल्म हुआ तो जिहाद होगा', पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि उनका बयान समाज को बांटने देश को भ्रमित करने और मुसलमानो को भड़काने वाला है। इसके आगे उन्होने कहा कि, उच्चतम न्यायालय ही नहीं बल्कि सभी अदालतों पर मुसलमानो का भरोसा है, संसद जनता हितों के लिए काम करती है, हमारा इस पर भी विश्वास है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है, सभी सरकार जनहित काम करती है। हर सरकार संविधान दायरे में रहकर जन कल्याण के लिए काम करती है। भारत में करोड़ों मुसलमान सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों का सम्मान करते हैं, मौलाना मदनी देश में मुसलमानो को उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा इस वक्त भारत में अमन व शांति है, शांतिपूर्ण वातावरण को खराब करना चाहते हैं।

मौलाना ने आगे कहा, मैं मौलाना मदनी के बयान की कड़े शब्दों में निन्दा करता हूं, और मुसलमानो से अपील करता हूं कि इस तरह के उल-जलूल बयानों से अपने आप को बचाए। विवादित बयानों और समाज को तोडऩे वाले बयानों पर ध्यान न दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
सिंधीकैम्प पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधीकैम्प के नवनिर्मित भवन से एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर...
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र