No Confidence Motion : यूपीए ने 10 साल में केवल सपने दिखाये, हम पूरा कर रहे हैं : सीतारमण

भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद से ग्रस्त है यूपीए

No Confidence Motion : यूपीए ने 10 साल में केवल सपने दिखाये, हम पूरा कर रहे हैं : सीतारमण

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद से ग्रस्त और झूठे सपने दिखाने वाला कालखंड करार देते हुए कहा कि वह सपने दिखाते थे, हम सपने पूरे करते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद से ग्रस्त और झूठे सपने दिखाने वाला कालखंड करार देते हुए कहा कि वह सपने दिखाते थे, हम सपने पूरे करते हैं।

सीतारमण ने विपक्ष की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरे दिन की चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल की तुलना में देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। कोविड संकट के बाद जहां वैश्विक आर्थिक परिदृश्य धुंधला होता जा रहा है, वहीं भारत की आर्थिक वृद्धि चौंकाने वाली है। यह सब मोदी सरकार की कुशल नीतियों के कारण संभव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में 2जी, कोयला आदि घोटालों की भरमार थी, वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास नीति के कारण देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ और चीन में आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो रही है जबकि भारत की अर्थव्यवस्था तरक्की की राह पर है। कई वैश्विक एजेंसियों और भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो जा रही है।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में बैंकों की हालत क्या हो गयी थी, सभी को जानकारी है। अब बैंक रिकॉर्ड लाभ की स्थिति में आ गये हैं। बैंकों का नॉन परफारर्मिंग एसेट (एनपीए) घटा है। पिछली तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक ने रिकॉर्ड लाभ कमाया है। सीतारमण ने कहा आज देश में विश्व स्तरीय डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। पहले प्रौद्योगिकी का आयात किया जाता था, अब देश प्रौद्योगिकी का निर्यात करता है। उन्होंने कहा कि संप्रग के कार्यकाल में अधिकतर परियोजनाओं को लेकर कहा जाता था, कि यह होगा, वह होगा लेकिन अब कहा जा रहा है कि हो गया, हो गया।

Read More नीट यूजी का पेपर नहीं हुआ लीक : अनियमतिता की चल रही है जांच, सदन में बोले मंत्री- मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी 

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मदुरै में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का निर्माण केन्द्र सरकार की लागत से रहा है। इसके निर्माण में राज्य सरकार का कोई खर्च शामिल नहीं है। इस मामले में सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के सदस्यों ने बहिर्गमन किया। 

Read More अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत