भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझता नहीं : सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध, गोयल ने कहा- कृषि क्षेत्र की उपज को नहीं दी कोई रियायत

आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

भारतीय किसानों के हितों के साथ कोई समझता नहीं : सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध, गोयल ने कहा- कृषि क्षेत्र की उपज को नहीं दी कोई रियायत

सभी व्यापारिक बातचीत में हमारे किसानों के हित सर्वोपरि हैं। मोदी सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और ग्रामीण आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी देश के साथ व्यापार समझौते की बातचीत में देश के किसानों के हित को सर्वोपर रखती है। अमेरिका के साथ हुए समझौते में ऐसी कोई रियायत नहीं दी गई है जिससे देश के किसानों का हित प्रभावित हो। पीयूष गोयल ने एक बयान में कहा कि सभी व्यापारिक बातचीत में हमारे किसानों के हित सर्वोपरि हैं। मोदी सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और ग्रामीण आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वाणिज्य मंत्री ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर जारी संयुक्त बयान के बाद सोशल मीडिया पर अपने वक्तव्य में कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम समझौते के माध्यम से भारतीय वस्तुओं को तरजीही पहुंच प्रदान करते हुए, अनाज, फल, सब्जियां, मसाले, तिलहन, डेयरी उत्पाद, मुर्गी पालन और मांस सहित संवेदनशील कृषि क्षेत्र की उपज को कोई रियायत नहीं दी गई है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में डेयरी, फल, सब्जियां, मसाले और अन्य अनाजों को संरक्षित किया गया है। इससे घरेलू किसानों के हित सुरक्षित होंगे, स्थानीय कृषि को इतने बड़े बाजार में वरीयता के आधार पर प्रवेश की सुविधा से मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ेगा।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह