नॉर्वे ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक, टेलीग्राम के उपयोग पर लगायी रोक

ऐसे ऐप से जुड़ा हुआ है उच्च जोखिम

नॉर्वे ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक, टेलीग्राम के उपयोग पर लगायी रोक
मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक वीडियो शेयरिंग ऐप और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के उपयोग से 'उच्च जोखिम' जुड़ा हुआ है, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार में कोई जानकारी नहीं दी।

ओस्लो। नॉर्वे के न्याय मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से अपने काम के सार्वजनिक उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम एप्लिकेशन इंस्टॉल करने से मना किया है। मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, सार्वजनिक कर्मचारियों को सार्वजनिक कार्य उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम इंस्टॉल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह आंतरिक डिजिटल बुनियादी ढांचे या सेवाओं से जुड़े हैं। मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक वीडियो शेयरिंग ऐप और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के उपयोग से 'उच्च जोखिम' जुड़ा हुआ है, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार में कोई जानकारी नहीं दी।

मंत्रालय के अनुसार जो सरकारी कर्मचारी ऐप का उपयोग जारी रखना चाहते हैं, वे इसे अपने निजी उपकरणों पर जारी रख सकते हैं जो सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचे से जुड़े नहीं हैं। मंत्रालय ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट ऐप व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं और इसे व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं।

गौरतलब है कि कई अमेरिकी राज्यों, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोपीय संघ आयोग और संसद ने कर्मचारियों द्वारा काम के लिए उपयोग किये जाने वाले सभी उपकरणों पर टिकटॉक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान 2 लावारिस बैगों से 38.630 किलो अवैध डोडा चूरा...
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में