सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च को हर जिले में लगेगी प्रदर्शनी : योगी

योगी ने कार्यक्रम में शिरकत की

सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च को हर जिले में लगेगी प्रदर्शनी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शनी के जरिए राज्य में विकास योजनाओं की तस्वीर पेश की जाएगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शनी के जरिए राज्य में विकास योजनाओं की तस्वीर पेश की जाएगी। योगी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित 'तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार दिवस' कार्यक्रम में शिरकत की। स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही सरोजनीनगर संवाद व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

सरोजनीनगर के सिख परिवारों ने योगी को करतारपुर साहब से लाया प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंग और विकास की योजनाओं संग सरोजनीनगर की होली और सुहावनी हो गई। योगी ने कहा कि आज रंगभरी एकादशी भी है। सभी मंदिरों में देव विग्रहों के साथ होली खेली जा रही है। रंग के साथ विकास की योजनाओं ने सरोजनीनगर विधानसभा की होली को और और भी सुहावना बना दिया है। क्षेत्र में 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं या चल रही हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये का कन्वेंशन सेंटर (जहां 10 हजार लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम कर सकें) बनाने जा रहे हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। यूपी का पहला फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण भी यहीं हुआ है। एसजीपीजीआई जैसा चिकित्सा संस्थान भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि समर्पित भाव से कार्य करता है और उसके मन में संवेदना है तो वह बहुत कुछ कर सकता है। यह सब करने के लिए जनप्रतिनिधि को स्वार्थ से उठकर परमार्थ के लिए खुद को समर्पित करना होगा, तब ऐसा परिणाम आ सकता है। उन्होने कहा कि आज सुबह मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा कर रहे थे कि 25 मार्च को सरकार के आठ वर्ष हो जाएंगे, उस समय हर जनपद में प्रदर्शनी लगेगी। इसका मॉडल अभी हमने सोचा नहीं, लेकिन यहां उसके मॉडल की एक झलक देखकर अच्छा लगा। अब हर विधानसभा क्षेत्र में वहां की विकास योजनाओं के साथ ऐसी प्रदर्शनी लगनी चाहिए। इसमें जनता को आमंत्रित करना चाहिए और योजनाओं का लाभ ऐसे ही दिया जाना चाहिए, जिससे लोकतंत्र की सही झलक दिखाई देने लगे।

उन्होने सरोजनीनगर के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और 5 मेधावियों (अनुष्का, हर्ष मौर्य, प्रीति सिंह, मल्लिका अरोड़ा, कृष्णा साहू) को टैबलेट प्रदान किया।

Read More सुप्रीम कोर्ट का पंचायत चुनाव मामले में दखल से इनकार, कहा- याचिकाकर्ता हाईकोर्ट या किसी दूसरे उचित फोरम पर रखें अपनी बात

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत