मध्य प्रदेश में शहीद पुलिस जवान के परिवार को दी जाएगी एक करोड़ की राशि : यादव

शासकीय नौकरी देने की घोषणा की है

मध्य प्रदेश में शहीद पुलिस जवान के परिवार को दी जाएगी एक करोड़ की राशि : यादव

राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में एक करोड़ रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद पुलिस जवान के परिजन को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की है। यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि छिंदवाड़ा जिले में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस के जांबाज सिपाही एएसआई नरेश शर्मा शहीद हो गए। राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में एक करोड़ रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में इस तरह का अक्षम्य अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जल्द रिहाई मिलेगी। गृह मंत्रालय ने उनकी NSA के तहत हिरासत खत्म करने का...
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया