वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया योग

योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने ट्रेन के विभिन्न कोच में यात्रियों को योगाभ्यास कराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया योग

इस दौरान योग गुरु श्री मिश्रा ने यात्रियों को इन योगासन के अनगिनत फायदे भी गिनाए। भोपाल के यात्री विजय केलकर ने कहा कि चलती ट्रेन में योग करने का अनुभव पहली बार किया।

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस भी योगमय रही। दरअसल मध्य प्रदेश के योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने आज इस ट्रेन के विभिन्न कोच में चलती ट्रेन में यात्रियों को योगाभ्यास कराया। कोच सी1 से योग की शुरुआत हुई। इसके तहत यात्रियों को शिखर आसन, ग्रीवा संचालन, सूर्य नमस्कार , प्राणायाम, कंध संचालन, पश्चिमोत्तनासन और चक्रासन आदि करवाया गया।

इस दौरान योग गुरु श्री मिश्रा ने यात्रियों को इन योगासन के अनगिनत फायदे भी गिनाए। भोपाल के यात्री विजय केलकर ने कहा कि चलती ट्रेन में योग करने का अनुभव पहली बार किया। श्वेता पारीख ने कहा कि प्राणायाम करने के बाद शरीर हल्का और मन शांत लगा।

मिश्रा आज इस ट्रेन में लौटते समय भी यात्रियों को योगाभ्यास करवाएंगे। वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर कुलियों को भी योग कराया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा