हथियारों की होड़ से हासिल नहीं की जा सकती शांति : फिर दुनिया पर मंडराने लगी है परमाणु हथियारों की छाया, गुटेरेस ने कहा- रिकॉर्ड स्तर पर है सैन्य खर्च
कमी के प्रति एक बार फिर प्रतिबद्धता दिखानी होगी
इस मौके पर बयान में गुटेरेस ने कहा कि एक बार फिर दुनिया पर परमाणु हथियारों की काली छाया मंडराने लगी है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के केंद्र में आ गया है।
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जापान के नागासाकी में परमाणु हमले की चपेट में आकर मरने वाले लोगों और मौजूदा भू-राजनैतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुये कहा कि हथियारों की होड़ से शांति और सुरक्षा हासिल नहीं की जा सकती। गुटेरेस ने कहा कि वह 80 साल पहले नागासाकी पर हुये परमाणु हमले में मारे गये हजारों लोगों को के शोक में शामिल हैं, जिन्होंने उस दिन अपने प्रियजनों को खो दिया था। उन्होंने उस हमले में बच्चे लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस मौके पर बयान में गुटेरेस ने कहा कि एक बार फिर दुनिया पर परमाणु हथियारों की काली छाया मंडराने लगी है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के केंद्र में आ गया है। सैन्य खर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये हैं, जबकि शांति और सतत विकास पर निवेश घटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हथियारों की होड़ से शांति और सुरक्षा हासिल नहीं की जा सकती। हमें निरस्त्रीकरण के परीक्षित उपायों जैसे संवाद, कूटनीति, विश्वास बहाली, पारदर्शिता और हथियारों पर नियंत्रण तथा उनमें कमी के प्रति एक बार फिर प्रतिबद्धता दिखानी होगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि वैश्विक निरस्त्रीकरण को मजबूत करने के लिए राष्ट्रों को बातों की बजाय काम करने की जरूरत है।

Comment List