दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्साह, सुगम व्यवस्थाओं के बीच मतदान जारी

12 वार्डों में मतदान जारी, महिला उम्मीदवारों की संख्या 26

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्साह, सुगम व्यवस्थाओं के बीच मतदान जारी

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव शुरू, सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी। कुल 51 उम्मीदवारों में 26 महिलाएं शामिल। ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, द्वारका बी सहित प्रमुख वार्डों में मतदाता विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की उम्मीद में बूथ पर पहुंचे। परिणाम 3 दिसंबर।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। सुबह सात बजकर तीस मिनट से शुरू हुए मतदान के लिए लोग सुबह से ही बूथों पर पहुंचने लगे थे। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा। जिन वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, नारायणा, संगम विहार ए, मुंडका, द्वारका बी, दिचाऊं कलां, चांदनी चौक, दक्षिण पुरी और चांदनी महल शामिल हैं। कुल 51 उम्मीदवारों में से 26 महिला उम्मीदवार हैं।

सभी आयु वर्ग के मतदाता विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की उम्मीद लेकर बूथों पर पहुंच कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं।दिलचस्प बात यह है कि, इन 12 में से ज्यादातर सीटें इसलिए खाली हुई थीं क्योंकि संबंधित पार्षद फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए थे। इनमें शालीमार बाग बी की पूर्व पार्षद और वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हैं। द्वारका बी वार्ड की सीट इसलिए खाली हुई थी क्योंकि पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुनी गई थीं।

उपचुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव के बाद यह पार्टियों के बीच पहला बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, इसलिए प्रतिस्पर्धा काफी दिलचस्प रहेगी। प्रशासन और पुलिस ने मतदान को पूरी तरह शांतिपूर्ण व सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और बूथों पर उनकी सहायता के लिए कर्मचारी तैनात हैं।

 

Read More भोपाल: आज किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे खड़गे-राहुल, किसानों को देंगे समझौते के नफा-नुकसान की जानकारी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे