बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल: 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम

बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

 बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल: 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल

नई दिल्ली। बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ यहां पेट्रोल 98.61 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शुक्रवार को पेट्रोल 97.81 और डीजल 89.07 की कीमत पर था। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत 3.20 पैसे तक बढ़ गए हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढोतरी से 113.35 और 97.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 120.65 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 112.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर

पेट्रोल

(रुपए प्रति लीटर)

Read More दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी : पिता को घर में दिखा मौत का सन्नाटा, रसोई में खून से लथपथ मिले मां-बेटे

डीजल

Read More ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर कांग्रेस का फिर केंद्र पर हमला : इकोसिस्टम से दुष्प्रचार चला रही सरकार, जयराम बोले- चीन के प्रति नरम दिखाने की कोशिश

(रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली 98.61 89.87
कोलकाता 108.01 93.01
मुंबई 113.35 97.55
चेन्नई 104.43 94.47



Read More पीयूष गोयल का दावा: कभी सफल नहीं होगी इंडिया गठबंधन की साज़िश, राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कर रहे कोशिश

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन