कोलंबिया में विमान हादसा: कोलंबियाई सांसद अमाया सहित 15 लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य जारी

कोलंबिया में विमान हादसा, सांसद समेत 15 की मौत

कोलंबिया में विमान हादसा: कोलंबियाई सांसद अमाया सहित 15 लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य जारी

उत्तर-पूर्वी कोलंबिया में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौत हुई। विमान कुकुटा से ओकाँया जा रहा था, जांच जारी है।

बोगोटा। उत्तर-पूर्वी कोलंबिया में बुधवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोलंबियाई सांसद डियोजेनेस क्विंटरो अमाया और एक अन्य नेता कार्लोस साल्सेडो भी शामिल हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब कोलंबियाई एयरलाइन 'साटेना' द्वारा संचालित विमान 'बीचक्राफ्ट 1900' वेनेजुएला की सीमा के पास स्थित कुकुटा से ओकाँया जा रहा था। साटेना ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, साटेना एयरलाइन को यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि कुकुटा से ओकाँया के लिए उड़ान भरने वाला बीचक्राफ्ट विमान, भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया है।

विमान में 13 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। आधिकारिक यात्री सूची के अनुसार, इसमें एक कोलंबियाई सांसद और एक चुनावी प्रत्याशी शामिल थे। कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान का मलबा एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में मिला है, और घने जंगल के कारण खोज एवं बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

परिवहन मंत्री मारिया फर्नांडा रोजास ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका