पीएमएल-एन के नेता नहीं चाहते हैं कि पार्टी केंद्र में बनाए सरकार

पीएमएल-एन के नेता नहीं चाहते हैं कि पार्टी केंद्र में बनाए सरकार

पीएमएल-एन नेता स्वाजा साद रफीक ने एक्स पर कहा कि संघीय सरकार का गठन संसद में सभी दलों की संयुक्त जिम्मेदारी है, न कि पीएमएल-एन की।

लाहौर/इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र में सरकार बनाने में अनिच्छा जाहिर की है और कहा है कि पार्टी को कांटों के इस ताज को अपने सिर पर सजाने की कोई इच्छा नहीं है। पाकिस्तान अखबार द न्यूज ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

पीएमएल-एन नेता स्वाजा साद रफीक ने एक्स पर कहा कि संघीय सरकार का गठन संसद में सभी दलों की संयुक्त जिम्मेदारी है, न कि पीएमएल-एन की।

आठ फरवरी को हुए नेशनल असेंबली के चुनावों में विजयी हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवारों का आह्वान करते हुए उन्होंने लिखा कि पीटीआई द्वारा समर्थित स्वतंत्र सदस्यों को पहल करनी चाहिए। पीपीपी के साथ एक संयुक्त केंद्र सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है और पीएमएल-एन को कांटों का यह ताज अपने सिर पर सजाने की कोई इच्छा नहीं है।

पीएमएल-एन के अन्य नेता जावेद लतीफ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएमएल-एन यह फैसला करेगी कि जो पार्टी सबसे अधिक सीटों के साथ विजयी हुई है, उसे सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए।

Read More राजस्थान में एएनटीएफ का तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक : 24 घंटे में 6 बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की अफीम सहित करोड़ों का नशा बरामद

उन्होंने कहा कि इस वजह से देश में अराजकता पैदा करने की योजना विफल हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पीएमएल-एन यह निर्णय लेगी, मैं खुलासा करूंगा कि धांधली किसके लिए की गई थी और आठ फरवरी (चुनाव) के पीछे का मास्टरमाइंड क्या है।

Read More नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक

इस बीच, पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेताओं बैठक लाहौर में हुई और इस बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया कि पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने के प्रयास करने के बजाय पंजाब पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Read More ईरान के हमले के बाद कतर पर गिरा ड्रोन का मलबा :  केरल का व्यक्ति घायल, हाथ-पैर में लगी चोटें

जियो न्यूज ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई पीएमएल-एन बैठक में शामिल पार्टी नेताओं के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमें संघीय सरकार नहीं बनानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक नवाज ने सुझाव दिया कि संघीय सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी की गैर-सैद्धांतिक मांगों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि बैठक में शहबाज, मरियम नवाज, इशाक डार, मरियम औरंगजेब और रफीक के अलावा आजम नजीर तरार, अयाज सादिक, अहसान इकबाल, राणा तनवीर, सुलेमान शहबाज और मलिक अहमद खान ने भाग लिया। बैठक में भाग लेने वालों ने नवाज को सुझाव दिया- हमें संघीय सरकार को नहीं लेना चाहिए। पंजाब में निर्दलियों के साथ मिलकर आसानी से सरकार बनाई जा सकती है।

Tags: PML-N

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री